लालू का मोदी पर तंज, कहा- मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा, क्या हुआ तेरा वादा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने हमला करते हुए कहा कि 2014 में बोला था ना कि चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा। 10 साल हो गए, तेरा वादा क्या हुआ। जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो। जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 10 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो। जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी 100 साल पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके। ऐसे प्रधानमंत्री रोड शो क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया। सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं। लालू यादव ने कहा कि तीन चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया। बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार।

यह भी पढ़े : लालू का PM पर तीखा हमला, कहा- संविधान की बलि चढ़ाने वाले को जनता सिखाएगी सबक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत के संकल्प से पटना में...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन...

Hemant Soren की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड के राजनीतिक...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन से सोरेन परिवार और झारखंड के राजनीतिक जगत...

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...