गिरिडीह के कबरीबाद माइंस में ओबी डंप के दौरान घायल मजदूर की मौत

गिरिडीह. सीसीएल क्षेत्र के कबरीबाद माइंस में संचालित आउटसोर्सिंग पेच में हुए हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि सीसीएल के कबरीबाद माइंस में ओबी डंप के दरमियान एक डोजर ऊंचाई से नीचे की तरफ ढल गया।

कबरीबाद माइंस में हादसा

ढलान के कारण डोजर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि डोजर से कूदने के क्रम में ऑपरेटर शंकर यादव व सहायक रितेश मंडल घायल हो गया। दोनों को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज होने के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सहायक रितेश मंडल की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक बासब चौधरी, परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह मौके पर पहुंचे और आउटसोर्सिंग कम्पनी अम्बालाल पटेल के पदाधिकारी से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

वास्तु विहार एड 3 22Scope News

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...