MADHEPURA में भूमि विवाद में किशोर की हत्या

मधेपुरा: मधेपुरा से एक किशोर की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना मधेपुरा शंकरपुर और भर्राही थाना के सीमवर्ती क्षेत्र ब्रह्मोत्तर गांव की है जहां एक किशोर की पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ब्रह्मोत्तर गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई।

मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता भवानंद यादव और का भूमि विविड पडोसी सदानंद यादव से चल रहा था। मृतक के परिजनों ने सदानंद यादव के पुत्र कार्तिक यादव पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने कई अन्य साथियों के साथ आया और मृतक नीरज को घर से बुलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया। बाद में उसकी पीट कर हत्या कर दी।

परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 में भी एक बार मारपीट की घटना हुई थी लेकिन उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। किशोर की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर भर्राही और शंकरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और मामले को शांत करवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में शंकरपुर थाना के प्रभारी थानध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- SUPAUL में दर्जनों मामलों का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...