वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ा समर्थकों का सैलाब, शंख और शहनाई संग हर-हर महादेव की गूंज

वाराणसी. प्रधानमंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के रोड शो में भाजपा समर्थकों का सैलाब उमड़ा। शंख और शहनाई के साथ हर-हर महादेव की गूंज से वाराणसी में गूंज रहा था। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी थे।
रोड शो शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट चौराहे से उनका रोड शो शुरू हुआ। इसमें हजारों की संख्या में उनके समर्थक सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। मोदी के रोड शो के दौरान मौजूद भीड़ को मैनेज करने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए।

नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

अस्सी मार्ग पर मोदी का स्वागत करने के लिए लोग मंच पर आ गए और बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद भीड़ को वापस रविदास गेट के पास भेजा गया। मोदी के रथ के आगे-आगे महिलाओं का काफिला चल रहा था। सभी ने भगवा रंग की साड़ी पहन रखी थी। मोदी का रोड शो भगवामय दिख रहा था। चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिख रहे थे।

नरेंद्र मोदी के रोड शो में शंख और शहनाई की गूंज

काशीवासियों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। हालांकि 2014 जैसा नजारा नहीं देखने को मिला। मोदी और सीएम योगी इस दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। मोदी के रोड शो के दौरान सड़क के किनारे अलग-अलग कलाकारों की प्रस्तुति जारी रही। इसके अलावा वैदिक मत्रोच्चार से मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शंकर के भेष में भी कलाकार दिखाई दिए।

पीएम मोदी वाराणसी 22Scope News

पीएम मोदी के रोड शो के स्वागत के लिए श्रीराम मंदिर व महादेव के प्रतिमा का मंच सजाया गया। इसके साथ ही हमार काशी हमार मोदी का मंच भी बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना है। यह रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इसके बाद मंगलवार सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले वह काल भैरव मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...