वोटरों को जागरूक करने के लिए चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

नालंदा : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना और sveep कोषांग नालंदा के तत्वाधान में नालंदा संसदीय क्षेत्र में आगामी एक जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आज यानी 18 मई को बिहारशरीफ के टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर प्रसाद, केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के क्षेत्रिय प्रचार पदाधिकारी प्रकाश कुमार सिंह एवं दूरदर्शन नालंदा के संवाददाता कुमार प्रशांत ने किया।

परिचर्चा के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा मतदाताओं के बीच चुनाव संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके विजेता को उपहार से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रिय प्रचार पदाधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी मतदाता विशेषकर युवा वर्ग को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओ के बीच परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड़-नाटक के जरिए मतदाताओं को वोट के महत्व को बताते हुए नालंदा में अगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई। ताकि देश का लोकतंत्र और भी मजबूत और सशक्त हो सकें। कार्यक्रम के अंत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को संपन्न कराने में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अभय कुमार, सुरेंद्र चौधरी और राजू कुमार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

यह भी पढ़े : शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए पटना पुलिस ने कर ली सारी तैयारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

NEET-UG 2026: जमशेदपुर में 8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीसी...

Jamshedpur News: ज़िला प्रशासन ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और गड़बड़ी-मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां...

रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखौरा थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी कांड के आरोपी राहुल सिंह को पुलिस...

दिल्ली में फायरिंग से हड़कंप, Guru Randhawa के जिम के बाहर...

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच...

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल विकास व अवसंरचना...

पटना : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन पटना में राज्य की खेल अवसंरचना परियोजनाओं, खेल प्रतिभा विकास कार्यक्रमों...

Ethanol Blended Petrol पर बड़ी राहत: E22 से E30 तक के...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने 22% से 30% तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img