Advertisment

बाइक सवार को बचाने में अपनी जान गंवा दी आर्मी के जवान

पूर्णिया : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप एक दुखद सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई। घटना के बाद घायल जवान को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल जवान को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृत जवान महाराष्ट्र के रहने थे। वहीं घटना के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार पहुंचे। जिन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

वहीं एसडीपीओ ने कहा कि ये महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जिनका नाम वालेकर अंकुश है। जो आर्मी के महा रेजीमेंट में थे जो कटिहार जा रहे थे। जीरो माइल के समीप बाइक सवार को बचाने के क्रम में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इनके आर्मी रेजीमेंट को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े : दबंग पड़ोसी ने युवक संजीव यादव को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...

Hazaribagh CHC News: जच्चा और नवजात की मौत से भड़का आक्रोश,...

Hazaribagh CHC News: मंगलवार को बरकागाँव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद...