Lok Sabha Election : छठे चरण में शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान

पटना : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है। इस चरण में छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली की सात सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश (14), बिहार (8), पश्चिम बंगाल (8), हरियाणा (10), झारखंड (4), ओडिशा (6) और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। बिहार में वाल्मिकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है।

GOAL Logo page 0001 23 22Scope News

आपको बता दें कि इन आठों सीटों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होगा। सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक आठ सीटों पर करीब 45.21 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वैशाली (56.11) और सबसे ज्यादा कम गोपालगंज (46.77) फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं शाम पांच बजे तक आठों सीटों पर 52.24 फीसदी वोट दर्ज किया गया है।

छठे चरण में शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी वोट

1. वाल्मीकि नगर – 54.09 फीसदी
2. पश्चिमी चंपारण – 55.22 फीसदी
3. पूर्वी चंपारण – 55.78 फीसदी
4. शिवहर – 54.37 फीसदी
5. वैशाली – 56.11 फीसदी
6. गोपालगंज – 46.77 फीसदी
7. सीवान – 47.49 फीसदी
8. महाराजगंज – 49.15 फीसदी

Sixth Phase Voting 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बक्सर में PM मोदी ने कहा- INDI गठबंधन की निकल चुकी है सारी हवा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Naxal Alert: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की गतिविधियां, संगठन...

पूर्वी सिंहभूम में नक्सलियों की गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा संगठन दस्ता विस्तार और लेवी वसूली के जरिए खुद...

Railway Update: रांची से नई ट्रेनों की मांग को मिली रफ्तार,...

रांची से हैदराबाद, अहमदाबाद, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास पहुंचे। कई ट्रेनों को दैनिक करने...

Amrit Bharat 3.0 Train: रांची से अजमेर के बीच जल्द दौड़...

रांची और अजमेर के बीच जल्द अमृत भारत 3.0 ट्रेन चल सकती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के...