‘4 जून को चकनाचूर हो जाएगा लालू परिवार का हसीन सपना’

पटना : अंतिम दौरे के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जबददस्त प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। एक दिन में कम से कम तीन से चार चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। सम्राट ने कहा है कि चार जून को लालू परिवार का हसीन सपना चकनाचूर हो जाएगा। अपनी दोनों बेटियों की संभावित हार से लालू प्रसाद हताशा में हैं। एक को सारण के लोगों ने ठुकरा दिया है तो दूसरी को पाटलिपुत्र की जनता ने तीसरी बार भी खारिज करने का मन बना लिया है।

भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीत पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सुनिश्चित है – चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद लाख कोशिश कर लें, भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीत पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सुनिश्चित है। देश की जनता को परिवारवादियों व भ्रष्टाचारियों पर नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचारमुक्त सरकार पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद बीमारी व इलाज के बहाने जेल से बाहर आए हैं। केवल परिवार तक सीमित रहने वाले लालू प्रसाद अपनी बेटियों को लेकर परेशान है, जबकि नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता की समृद्धि और भारत को पूरी दुनिया में श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयासरत है।

पीएम मोदी का एक ही संकल्प देश कैसे आगे बढ़े – सम्राट

चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ देश को समृद्धि की ओर ले जाने वाले नरेंद्र मोदी और भ्रष्टाचार, गबन-घोटाले और भय की राजनीति करने वाले लालू प्रसाद के बीच फर्क साफ-साफ समझ रही है। ‘जंगल राज’ को आजतक लोग नहीं भूले हैं। यह नया भारत है, इसमें झूठ, झांसा, भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़े : ‘ये उद्घोष बता रहा है, मोदी की सरकार आनी तय, पटना कहे विजयी भव:!’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...