मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिमडेगाः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एस.एस बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया, मौके पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण किया और 79 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दे रही है, सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है.

Simdega 02 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि सब जूनियर टूर्नामेंट का आयोजन कुछ माह पूर्व ही सम्पन्न हुआ है. अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. देश भर से हॉकी खिलाड़ियों का आगमन सिमडेगा में हुआ है. देश की जो बच्चियां जो देश-विदेश में अपना जौहर दिखाती है, आज वे सिमडेगा की धरती पर है. इससे झारखण्ड के खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा.

27 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास और 32 करोड़ की 35 योजनाओं का उद्घाटन किया. 28 करोड़ से अधिक की कुल 6 योजनाओं के जरिये 990 लाभुकों को लाभान्वित किया गया.  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वावलंबन हेतु बकरी, मुर्गी, सुकर पालन हेतु आर्थिक सहायता दी गई. कुल 101.590 करोड़ की योजनाओं उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण किया.

कोरोना की जांच के लिए नहीं है जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन, लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले के लिए खरीदी जाएगी करोड़ों की गाड़ियां-भाजपा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...