Nalanda : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां पति ने ही अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर की है जहां पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पीटीआई ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मामले में परिजनों ने बताया कि आरोपी दीनानाथ की शादी अर्निका कुमारी से हुई थी लेकिन उसका गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था।
विवाहिता अपने पति के अवैध संबंध का हमेशा विरोध करती थी इसी से नाराज हो कर पति ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति शव के कई टुकड़े कर उसे केमिकल में डाल कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। परिजनों ने मामले की सूचना दीपनगर थाना की पुलिस को दी। दीपनगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर ली और पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने शव को दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव के गोइठवा नदी के खंधा से बरामद किया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी और उसके भाई की जम कर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को भीड़ की चंगुल से बचा कर थाना ले आई।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Nalanda में सड़क हादसा में बैंक कर्मी की मौत, एक अन्य जख्मी
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट


















