पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया है। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया की है। विजय सिन्हा ने कहा कि देश को गरीब रखने वाले लोग लोकसभा के चुनाव में एक मंच पर आकर खड़े हुए। राष्ट्र के विरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं। देशभक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की कोशिश थी। देश की जनता ने अपने वोट से नरेंद्र मोदी का समर्थन किया और उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।

राहुल गांधी दया के पात्र हैं – विजय सिन्हा
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को पप्पू बताया दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी दया के पात्र हैं। भ्रष्टाचारी आतंकवादियों का पांव पड़कर चुनाव में जितने की मानसिकता रखते हैं।हिम्मत है तो केरल से क्यों भागे थे अमेठी क्यों छोड़े थे। दया के पात्र राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों से सहयोग लेने वाले हैं।
विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- 4 लोग की जरूरत कहां होती है सब जानते हैं
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री 2025 में बनने के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि चार सांसद दिया है। बिहार में चार लोग की जरूरत कहां होती है यह लोग अच्छी तरह से जानते हैं। चार लोग 25 में जगह पर राम-राम सत्य कर पहुंचा देंगे। सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव रोहिणी आचार्य से माफी मांगे। सेंटीमेंट के भरोसे परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया था। शाहाबाद में जो घटना हुई उसका परिणाम है नहीं तो लोग जीरो पर आउट होते।
बीजेपी में कुछ केकई और मंथरा के कारण परिणाम अच्छा नहीं रहा – डिप्टी सीएम
समीक्षा बैठक पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मौजूद केकई और मंथरा के कारण परिणाम कुछ कम हुआ है। केकई और मंथरा मानसिकता वाले लोग के कारण बीजेपी को थोड़ी सी हार का सामना करना पड़ा है। मगर 2025 में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
यह भी पढ़े : सम्राट का राहुल पर तंज, कहा- नेहरु के बाद जितनी भी कांग्रेस की सरकार बनी वह सहानुभूति पर…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights



















