पटना : पटना नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। आज यानी 15 जून को भी राजधानी पटना के कई इलाकों में यह अभियान जारी रहेगा। कल यानी 14 जून को पटना जंक्शन से जीपीओ गोलंबर और आयकर गोलंबर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था।

जंग का अखाड़ा बन गया है जंक्शन के पास की सड़क
बता दें कि राजधानी पटना में जंक्शन के पास सड़क जंग का अखाड़ा बन गया है। एक तरफ निगम कर्मी थे तो दूसरी ओर वे लोग थे जिन्होंन सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर रखी है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गए पटना नगर निगम के गार्ड व कर्मचारियों को फुटपाथी दुकानदारों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें दो गार्ड जख्मी हो गए। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गोलंबर के पास गोलबंद हुए दुकानदार
आपको बता दें कि शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम कल सुबह 10 बजे जीपीओ गोलंबर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। गोलंबर के पास दुकानदार गोलबंद हो गए। वे पहले जगह उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। पर निगम के कर्मचारी और पुलिस वाले उनकी बातों को अनदेखा कर ठेला ले जाने को कहा। जैसी ही कर्मचारी कर्मचारी रेलवे स्टेशन गोलंबर के पास पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में दुकानदार जमा हो गए। इस दौरान कर्मचारियों और फुटपाथ के दुकानदारों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर एक पुलिसकर्मी ने फुटपाथ पर खाने-पीने का ठेला लगाए व्यक्ति के ठेले को पलट दिया।
यह भी पढ़े : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में पहली मेघा सूची हुई जारी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


