रांची: लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून तक होगी। आयोग ने शनिवार को इस परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया।
यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा उक्त तीनों दिन दो-दो पालियों में तीन- तीन घंटे की होगी। 22 जून को पहली पाली (सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे) में प्रथम पत्र तथा दूसरी पाली (सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे) में द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी।
इसी तरह 23 जून को पहली पाली में तीसरे एवं दूसरी पाली में चौथे पत्र की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 24 जून को पहली पाली में पांचवें तथा दूसरी पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी।


















