RJD के सत्ता में रहते डिग्री, नकल और पेपर लीक घोटाले संस्थागत हुए – संतोष सुमन

पटना : सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीट पेपर लीक मामले पर राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकारों के समय बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में सामूहिक नकल, पेपर लीक और डिग्री घोटाले जैसे संगठित अपराध संस्थागत हुए। डॉ. सुमन ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के तार राजद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जुड़ रहे हैं। शुरुआत जांच से राजद से जुडे सरगानाओं का चेहरा सामने आने लगा है। डाक्टर सुमन ने कहा कि 2016 में महागठबंधन की सरकार के समय टॉपर घोटाला हुआ था। उस घोटाले का सरगना वैशाली के बिशुन राय कालेज का प्रिंसपल बच्चा राय लालू प्रसाद का करीबी था। बच्चा राय और लालू प्रसाद की तस्वीर वायरल हुई थी। बच्चा राय ने एक छात्रा रूबी राय को बिहार बोर्ड का टॉपर घोषित करा दिया था।

उन्होंने कहा कि राजद के लोग नौकरी घोटाला, पेपर लीक और परीक्षाओं में घोटाले करने में पीएचडी हासिल कर चुके हैं।
डाक्टर सुमन ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का केंद्र सरकार का फैसला छात्रों में विश्वास जगाने वाला कदम है।

यह भी पढ़े : मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- ज्यादा विचलित हो रहे हैं लालू-तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi University Exam Crisis: 70 उत्तर पुस्तिकाएं गायब, छात्रों को Average...

रांची विश्वविद्यालय में स्नातक फाइनल ईयर की 70 उत्तर पुस्तिकाएं गायब। एग्जाम बोर्ड ने छात्रों को एवरेज अंक देने और जांच कमेटी गठित करने...

JAC Matric Result Leak: रिजल्ट जारी होने से पहले वेबसाइट पर...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले वेबसाइट पर दिखने लगा। सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, जैक सचिव ने इसे फर्जी और भ्रामक...

CDPO Appointment Letter: 21 अप्रैल को 63 सीडीपीओ को देंगे नियुक्ति...

 झारखंड में JPSC से चयनित 63 सीडीपीओ को 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू।CDPO...

JPSC PT Exam 2026: 19 अप्रैल को 24 जिलों में परीक्षा,...

 JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए 19 अप्रैल को 24 जिलों में 560 केंद्र बनाए गए हैं। 2.18 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में...

Ranchi Heatwave Alert: 38.8 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन और...

रांची में तापमान 38.8 डिग्री पहुंचा, अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की संभावना। 20-21 अप्रैल को लू का अलर्ट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img