शिवानंद ने कहा- आपातकाल निश्चय ही भारतीय लोकतंत्र पर एक धब्बा था, इसकी सजा कांग्रेस को दे चुकी है जनता

पटना : राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवानंद तिवारी ने देश में हुए आपातकाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल निश्चय ही भारतीय लोकतंत्र पर एक धब्बा था। देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को इसकी कड़ी सजा दी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जनता ने माफ नहीं किया। 1977 के लोकसभा चुनाव में उनको भी पराजित होना पड़ा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की आपातकाल में क्या भूमिका थी इसको भी ओझल नहीं किया जाना चाहिए।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि स्मरण होगा कि जनता से आपातकाल का समर्थन हासिल करने के लिए इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम घोषित किया था। आज मोहन भागवत संघ प्रमुख हैं। जिन दिनों आपातकाल लगा था उन दिनों बाला साहेब देवरस संघ के प्रमुख थे, वे भी मीसा के अंतर्गत नजरबंद थे। जैसे ही इंदिरा ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की वैसे ही बालासाहब ने गांधी को पत्र लिखा और कहा कि वे 20 सूत्री कार्यक्रम से पूर्णतया सहमत हैं। अगर सरकार संघ पर से प्रतिबंध हटा लेती है और हमारे स्वयं सेवकों को रिहा कर देती है तो हम पूरे मन और निष्ठा से 20 सूत्री के समर्थन में अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि आपातकाल में जेल से रिहाई के लिए किन लोगों ने सबसे ज्यादा माफीनामों पर दस्तखत किया इसकी भी जांच की जाए तो आज जो लोग आपातकाल की निंदा कर रहे हैं उनकी कलई उतर जाएगी। भारतीय संविधान में आपातकाल लगाने की व्यवस्था है, उसका दुरुपयोग किया गया। लेकिन अभी क्या हो रहा था। देश में तनाव और भय का वातावरण बना हुआ था। जैसे फिल्मी बॉस अपने प्रतिद्वंद्वी को धमकाने और उसके मन में भय पैदा करने के लिए अपने गुर्गों को भेजता था उसी अंदाज में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स वालों को भेजा जा रहा है। एक समुदाय विशेष के विरुद्ध प्रधानमंत्री सहित अन्य द्वारा नफरत फैलाया जा रहा था। अबकी बार चार सौ पार, किसलिए। ताकि संविधान को बदल कर इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाया जा सके।

राजद नेता ने कहा कि सोलकन सब सहक गया है, इनको रास्ते पर लाने के लिए मनुस्मृति लागू करना ज़रूरी है। आज से 50 वर्ष पूर्व लगाए गए इमरजेंसी के विरुद्ध प्रधानमंत्री के इशारे पर भाजपाई सांसद नारा लगाते उपहास के पात्र नजर आ रहे थे।
लेकिन देश के मतदाताओं ने इनके सपने को चकनाचूर कर दिया। हमारे अवतारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुर दो दिन में ही बदल गया। वाराणसी तो हारते-हारते जीते। इसके लिए देश के करोड़ों गरीब गुरबा, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिला बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़े : RJD प्रदेश अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...