Advertisement
Advertisement

बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर आमरण अनशन पर बैठी मां, महिला को समझाने में जुटे अधिकारी

नवादा : नवादा में बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर आमरण अनशन पर बैठी मां को सदर एसडीएम अखिलेश कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी इमरान प्रवेज और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अनशन पर बैठी महिला को समझाने में जुटी है। मगर पीड़ित महिला उन अधिकारियों के समक्ष हाथ जोड़ 13 माह से लापता बेटे अनुराग कुमार की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाती रही।

पीड़ित महिला शहर के गोपाल नगर मोहल्ले के निवासी स्नेहा भारती उन अधिकारियों को साफ शब्दों में कह दिया है कि जब तक हमारा बेटा सकुशल नहीं मिल जाएगा जब तक यह अनशन जारी रहेगा। पीड़ित महिला पिछले आठ दिनों से समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी है।

पीड़ित महिला का कहना है कि आज 13 माह बाद भी नवादा की पुलिस लापता बेटा का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। एसडीएम अखलेश कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। बरामदगी का जो सारा प्रयास है उसके लिए पुलिस की टीम जुट गई है। एसडीएम धरने पर बैठी महिला से अपील की है कि लापता बेटे की खोजबीन की जा रही है। आप अनशन हटा लें।इधर, पीड़ित महिला का आमरण अनशन जारी है।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद में एसिड फेंक कर किया हमला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...