मंत्री संतोष ने कहा- जब वे पथ मंत्री थे तभी बना था DPR, नौकरी लेने का क्रेडिट ले रहे हैं तेजस्वी

गया : बिहार में नौ दिनों में पांच बार पूल गिरने के सवाल पर तेजस्वी यादव द्वारा लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस पर गया में बिहार सरकार के एससी-एसटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी पथ मंत्री रहे तो उनके ही कार्यकाल में डीपीआर बना और प्रकलन बना और काम भी शुरू हुआ। जब वे 17 महीने डिप्टी सीएम रहे और रोजगार और नौकरियां देने का क्रेडिट ले रहे हैं। बिहार में पुल की गिर रहे हैं तो उसका भी क्रेडिट उनको लेना चाहिए। हालांकि उन्होंने रोजगार और नौकरियां नहीं दी है। एक कहावत है की खाली पुआ खाएंगे और जो बच जाएगा तो दूसरों पर छोड़ देंगे।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि आने वाला विधानसभा 2025 में भी हमारी सरकार बनेगी। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में लॉ एंड आर्डर खराब होने का सवाल पर कहा कि जब जंगलराज के नायक ही लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाता है तो हास्यसपद लगता है, हमारी सरकार पूरी तरह से सजग है। बता दें कि गया में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के तहत रामनवमी के दौरान गया जिले से कुल 106 झंडा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया था। इस 106 झंडा समिति को तलवार व राम दरबार का मेंमंटो देकर सम्मानित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री मांझी दिल्ली से गया पहुंचे, फरियादियों से मिलकर सुनी फरियाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...