Jharkhand Politics : शिवराज चौहान के बोल-राज्य को लूटने के लिए सत्ता का भूखा है सोरेन परिवार, राज्य को लूटकर…

Jharkhand Politics : झारखंड दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रामगढ़ में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। आज मैं रामगढ़ में हूं, मां छिन्नमस्तिका के चरणों में प्रणाम करता हूं। जो हालात मैंने यहां देखें हैं, जो कार्यकर्ताओं ने मुझे बताया है, पूरा झारखंड बेहाल है।

ऐसी लूट, बालू की लूट, खनिज की लूट, संसाधनों की लूट, सरकारी योजनाओं में लूट, जिसे देखकर मन तकलीफ से भर जाता है। ये गठबंधन की सरकार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रही है। शिवराज ने कहा कि ये ऐसी सरकार है जिसने एक भी वादा नहीं निभाया। बेरोजगारों को नौकरी का आता-पता नहीं, पेपर लीक में उनका भविष्य तबाह कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता दिया नहीं, लोगों को 6 महीने से पेंशन नहीं मिली है। योजनाओं की घोषणा होती है लेकिन लाभ नहीं दिया जाता है।

Jharkhand Politics : भारतीय जनता पार्टी कुशासन का अंत करेगी

आगे उन्होंने कहा कि किसान परेशान है, उसे बिजली नहीं मिल रही है। मुश्किल से 6- 7 घंटे बिजली आती है। झारखंड की पवित्र धरती पर घुसपैठ हो रही है उसके कारण झारखंड का भविष्य इस सरकार ने अंधकारमय कर दिया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस कुशासन का अंत करेगी और सुशासन फिर से झारखंड में स्थापित करेगी।

कहा कि हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं। हमने 14 में से 9 सीटें जीती हैं। 52 सीटों पर हम आगे हैं। जो हालात झारखंड की इस सरकार ने की है और जनता अराजकता के जैसे राज में जी रही है अब मन बना चुकी है कि, झारखंड से गठबंधन को उखाड़ कर फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी को लाना है।

Jharkhand Politics :  चंपई सोरेन का क्या दोष था

आगे कहा कि चंपई सोरेन जी का दोष क्या था, कोई यह तो बता दे। उनको पहले बनाया और फिर ऐसे हटा दिया एक आदिवासी नेता, जिसको आपने बनाया उसे कुछ दिन सहन कर लेते, लेकिन सत्ता की भूख ऐसी है कि, एक परिवार के अलावा कोई दूसरा ना आ जाए। यह चंपई जी का अपमान है।

Our YouTube Channel : https://youtube.com/22scope

आगे केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, यहां एनडीए गठबंधन के साथ लोकसभा के चुनाव में काम कर रहा था और आगे भी हम लोग सब चीजों पर विचार विमर्श करके साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यकर्ता ही मेहनत करता है। यह भारतीय जनता पार्टी नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा अगर पार्टी की आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण है।

इसलिए कार्यकर्ताओं के घर जाना उनसे भाई, मित्र की तरह मिलना उन्हें सम्मानित करना यह हमारा स्वभाव और संस्कार है। इसलिए हम हर जगह अपने कार्यकर्ता, जिन्होंने भरपूर परिश्रम किया है और पार्टी को जिताया है उनका सम्मान कर रहे हैं। अभी हमारे विधानसभा सम्मेलन होने वाले हैं, कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए क्योंकि यही कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए जी-जान एक करता है। Jharkhand Politics Jharkhand Politics

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img