भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान आज, रथयात्रा कल

रांची: भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को शनिवार को दर्शन देंगे। जगन्नाथपुर धुर्वा में ऐतिहासिक रथयात्रा रविवार को है।

एक दिन पहले शनिवार को महाप्रभु जगन्नाथ का नेत्रदान महोत्सव शाम 4 बजे होगा। जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ 14 दिन के एकांतवास के बाद दर्शन मंडप में भक्तों को दर्शन देने आएंगे। नए वस्त्र धारण करेंगे।

उनके नेत्र का श्रृंगार किया जाएगा। शंख व पद्म अपने हाथ में धारण करेंगे। भगवान को इसके बाद मंगलआरती होगी। महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ को मालपुआ, इलाइची दाना, बादाम, आम, कटहल व अनानस का भोग लगेगा। 5000 भक्तों के बीच भोग का प्रसाद बंटेगा।

भगवान के मुकुट को पॉलिश किया गया है। भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के लिए रथ सजधज कर शुक्रवार को तैयार हो गया। रथ में नए कारपेट लग गए हैं।

मंदिर और रथ का रंग रोगन हो चुका है। पूरे मंदिर की आकर्षक लाइटिंग की गई है। बेली, गुलाब, गुलदाउदी व अन्य फूलों से मंदिर व मंदिर परिसर को सजाया गया है।

बंगाल से 2000 किलो फूल मंगाए गए हैं। वहीं, मेला में 3500 छोटी-बड़ी दुकानें सज चुकी हैं। तरह-तरह के 70 झूले लग रहे हैं। ज्यादातर लगा दिए गए हैं।

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...