पति से अनबन के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नालंदा : नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।मृतका रंजीत कुमार की 40 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी है। परिजन ने बताया कि पत्नी बार-बार बटवारा करने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर सोमवार को वह घर खर्ची को लेकर पति से रुपए की मांग की थी। जिस पर पति ने बाद में देने की बात कही। इसी को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। गुस्से में पति जब काम करने के लिए बाहर चला गया तो महिला अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेज दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर पंखे से फांसी लगा ली।

स्कूल से आने के बाद बच्चों ने जब दरवाजा खोलना का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से नहीं खुला शोर सुन घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और खिड़की से झांक कर देखा तो महिला पंखे से लटके थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि परिवार वाले घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की बात बता रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़े : सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत, पुत्र की हालत नाजुक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2026): मेष से मीन...

23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 23 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...