गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट केस में 9 आरोपी दोषी करार, एक को किया रिहा

एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला

पटना : पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. एनआईए कोर्ट ने 10 आरोपियों में से 9 को दोषी करार दिया है. जबकि एक आरोपी को रिहा करने का आदेश सुनाया है.

कोर्ट ने जिन नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है उनमें इम्तियाज अंसारी, हैदर अली, नवाज अंसारी, मुजमुल्लाह, उमर सिद्धकी, अजहर कुरैशी, अहमद हुसैन, फिरोज असलम, इफ्तेखार आलम शामिल हैं. कोर्ट ने एक आरोपी फकरूद्दीन को रिहा कर दिया है. इस केस में अब एक नवंबर को सजा के बिंदुओं पर सुनवाई होगी.

बता दें कि पटना में 27 अक्टूबर 2013 को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान गांधी मैदान में धमाके हुए थे. बीजेपी की हुंकार रैली के दौरान सिलसिलेवार बम ब्लास्ट होने से भगदड़ मच गई थी. इस धमाके के दौरान नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता गांधी मैदान में मौजूद थे. गांधी मैदान से पहले एक धमाका पटना जंक्शन पर भी हुआ था. पटना में हुए इन सीरियल धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं करीब 84 लोग घायल हुए थे.

पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट केस में इस मामले का अनुसंधान एनआईए ने अगले दिन से ही शुरू कर दिया था और महज एक साल के अंदर 21 अगस्त 2014 को कुल 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

रिपोर्ट : शक्ति

खूंटी में मिला डेंजरर्स डब्बा, तार जोड़ते ही धमाका

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...