सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

रांची. सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली गये हुए हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और AAP के राज्यसभा सासंद संजय सिंह से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी से भी आज ही मुलाकात की।

सुनीता केजरीवाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज दिल्ली में मुख्यमंत्री भाई अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी सुनीता केजरीवाल जी और आप सांसद भाई संजय सिंह जी से मुलाकात हुई। अरविंद जी समेत उनका परिवार और पार्टी बड़ी मजबूती के साथ षड्यंत्र के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है। हमारा संघर्षी साथ और शुभकामनाएं आप सभी के साथ है।’

वहीं इस मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी व उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की धर्मपत्नी सुनिता केजरीवाल जी व AAP MP संजय सिंह जी से मुलाक़ात की।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी सीएम हेमंत ने खुद दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी जी से मुलाकात हुई।’

बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय हुआ है, जब आज ही सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत हुई है। इंडिया ब्लॉक ने इस चुनाव में एनडीए पर भारी बढ़त बनाते हुए 13 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली। एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता।

Saffrn

Trending News

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...

सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास को गति देगा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II...

पटना : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा आज 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP-II) के कार्यान्वयन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...

बिहार के 150 कृषि पदाधिकारियों का 7 दिवसीय विशेष साहसिक प्रशिक्षण...

पटना : बिहार के कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा और कुशल नेतृत्व के संचार के उद्देश्य से आयोजित किया गया सात दिवसीय विशेष एडवेंचर...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज 'जनगणना 2027' के मकान सूचीकरण के दौरान स्व-गणना 17 अप्रैल से...

गयाजी में तड़के छापा, बालू माफियाओं पर शिकंजा, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,...

गयाजी : गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी ने माफियाओं की नींद उड़ा दी। बेलागंज थाना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img