Ranchi : असम के सीएम और झारखंड भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी हिमंता बिश्वा सरमा आज राजधानी रांची आएंगे। असम के सीएम आज सुबह 10 बजे रांची एयपोर्ट पहुंचेगें। इस दौरान भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी दो दिनों के झारखंड दौरे पर रहेंगे।
Breaking : आज खूंटी और तोरपा में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
इस दौरान रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद हिमंता सीधे सड़क मार्ग से भगवान बिरसा की नगरी खूंटी जाएंगे। खूंटी के अलावे तोरपा में असम सीएम बीजेपी की कार्यकर्ता सम्मान समारोह व विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दो जिलों में बैठ भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ranchi मेन रोड में कल सुबह 10 बजे से वाहनों की रहेगी No Entry, जाने क्या है वजह…
वहीं 17 जुलाई को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रांची विधानसभा क्षेत्र बीजेपी की कार्यकर्ता सम्मान समारोह व विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरेंगे।