कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के समीप एक 24 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतक अपने घर के पास में ही पानी में डूबा हुआ देर शाम को मिला है. लोग आशंका जता रहे हैं कि उसकी मौत डूबकर हुई है. युवक के मिलने के बाद परिजनों के उसे सदर अस्पताल कटिहार लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
मृतक मनीष कुमार के भाई विक्की कुमार ने बताया कि शाम को जब वह अपने घर पहुंचे और घर के अंदर जा रहे थे. उसी दौरान घर के समीप ही पानी में उनका भाई गिरा हुआ मिला. जिसे देखकर भाई ने पूरे परिजनों को इसकी जानकारी दी. मौके पर परिजन पहुंचे और युवक को लेकर सदर अस्पताल आए. जिस जगह युवक का शव मिला है, उस जगह घुटने भर ही पानी है. बताया जा रहा है कि युवक दोपहर से ही गायब था.
रिपोर्ट : श्याम


















