Commercial Advertisment

अब पांच मिनट पहले बुक करा सकेंगे Tatkal Ticket

रांची: Tatkal Ticket – वाइटीएसके से तत्काल टिकट बुकिंग के समय में बदलाव किया गया है। यात्री अब वाइटीएसके से पहले की तुलना में पांच मिनट पहले तत्काल टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे।

पहले आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होने के 15 मिनट बाद वाइटीएसके से एसी व स्लीपर के तत्काल टिकट बुक होते थे। अब रेलवे आरक्षण काउंटर पर तत्काल बुकिंग शुरू होने के 10 मिनट बाद ही वाइटीएसके से भी तत्काल की बुकिंग कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

आरक्षण केंद्रों में लंबी लाइन से छुटकारा के लिए साल 2014 में वाइटीएसके की शुरुआत हुई थी। इसके लिए शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान का चयन किया गया था, जहां रेलवे आरक्षण केंद्र के तर्ज पर रेल परिसर से बाहर आरक्षित टिकटों की बुकिंग उपलब्ध कराई गई थी। अब 10 वर्षों के बाद वाइटीएसके से बुक होनेवाले तत्काल टिकटों के समय में फेरबदल किया गया है.

Tatkal Ticket Tatkal Ticket

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...