डाटा खपत में रिलायंस जियो बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क, चीनी कंपनियों से आगे निकला

commercial advertisement
Ad

• डाटा खपत जून तिमाही में 4400 करोड़ जीबी से अधिक रहा
• करीब 33 फीसदी से ज्यादा बढ़ी डाटा की खपत
• हर ग्राहक औसतन 1 जीबी प्रति दिन कर रहा इस्तेमाल

नई दिल्ली: चीनी कंपनियों को पीछे धकेल कर रिलायंस जियो दुनिया भर में डाटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में इस बात का खुलासा हुआ कि जियो नेटवर्क पर डाटा खपत तिमाही में 44 एक्साबाइट यानी 4400 करोड़ जीबी से आगे निकल गई है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है। देश में पहली बार किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर ग्राहक औसतन प्रति दिन 1 जीबी से कुछ अधिक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी तादाद में डाटा का उपयोग करते हैं। अभी जियो के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डाटा उपल्ब्ध है। 5जी ग्राहकों की यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर चीन को छोड़ दें तो यह नंबर दुनिया में सबसे बड़ा है। बताते चलें कि जियो के करीब 49 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 4 करोड़ के आस-पास पिछले साल भर में जियो नेटवर्क से जुड़े हैं।

तिमाही नतीजों पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज़ वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और जियो को इसमें योगदान देने पर गर्व है। हमारे नए प्रीपेड प्लान्स, 5G और AI के क्षेत्र में इनोवेशन और सतत विकास को को बढ़ावा देंगे। ‘कस्टमर फर्स्ट’ दृष्टिकोण के साथ, अपने बेहतर नेटवर्क और नए सेवा प्रस्तावों के दम पर जियो अपनी मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करेगा।“

फिक्स्ड वायरलेस के मामले में भी जियो ने झंडे गाड़ दिये हैं। 10 लाख से अधिक घरों व परिसरों को एयरफाइबर से सबसे तेजी से जोड़ने वाली जियो पहली कंपनी बन गई है। डाटा खपत के साथ जियो के ग्राहक मोबाइल पर बातें भी खूब कर रहे हैं। कंपनी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग तिमाही में 1.42 ट्रिलियन मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो 6 फीसदी अधिक है।

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5 लाख लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले दिखाया लीक प्रश्नपत्र

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स 2026 में चमका Bihar Pavilion, निवेशकों और उद्योग जगत का बना आकर्षण का केंद्र

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। निवेशकों ने बिहार के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर में...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने के फैसले पर Supreme Court ने मांगा जवाब

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...