भागलपुर में बड़ा हादसा, नवगछिया में 10 लोग गंगा की धारा में बहे, 4 की मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के नवगछिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा स्नान के दौरान 10 लोग गहरे पानी में जाने की वजह से तेज धार के साथ बहने लगे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने छह लोग को सकुशल बाहर निकाला लिया है। जबकि चार लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर स्थानी पुलिस और राहत बचाव कर्मी पहुंच गए हैं। नवगछिया नारायणपुर के मथुरापुर जहाज घाट पर नहाने के दौरान चार युवक की डूबने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला का रहने वाले थे। सोमवारी को लेकर सभी मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। गंगा स्नान करने के दौरान 10 लोग गंगा की तेज धार में बह गए। जिसमें छह को बाहर निकाल लिया गया। चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 लोग गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे इसी दौरान सभी गंगा नदी की धारा में बह गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़े : पटना के शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...