विश्वविद्यालय और कॉलेज के कैंटीन में अब नहीं मिलेगा पिज्जा-बर्गर

रांची: यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों की कैंटीन में बनने वाले जंक फूड पर रोक लगाने को कहा है।

यूजीसी की सलाह मानी गई तो आने वाले दिनों में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के कैंटीन में पिज्जा-बर्गर नहीं मिलेंगे। आईसीएमआर की एक रिपोर्ट को ध्यान में रखकर यूजीसी द्वारा यह कदम उठाया गया है।

यूजीसी ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्वास्थ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। आईसीएमआर की रपोर्ट के अनुसार  देश में मोटापा और मधुमेह एक बड़ी समस्या के रुप में सामने आई है। यूजीसी ने राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खाने के महत्व पर जोर दिया है। यूजीसी सचिव प्रो. मनीष जोशी ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अनहेल्दी फूड की बिक्री पर रोक लगाना और उच्च शिक्षा संस्थानों के कैंटीनों में स्वस्थ भोजन के विकल्पों को बढ़ावा देने को कहा है।

 

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...