Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने 183 अभ्यर्थियों को बांटा नियुक्ति पत्र, जानिए नवनियुक्तों से क्या कहा

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित असिस्टेंट टाउन प्लानर, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर पद के 183 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान  उन्होंने कहा कि आज फिर वही सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में चयनित 183 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ नियुक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग एवं कुछ नियुक्तियां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा की गई है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर पहले भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है और जो छूटे हुए अभ्यर्थी थे, उन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त अभ्यर्थी जो आज नियुक्ति पत्र ले रहे हैं। वे राज्य के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे। इसी आशा और उम्मीद के साथ कि राज्य को देश के अग्रणी राज्यों के समकक्ष पहुंचाने का प्रयास आप सभी प्रतिबद्ध होकर करेंगे।

कार्यक्षमता का बेहतर उदाहरण पेश करें नवनियुक्त अभ्यर्थी- सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज टाउन प्लानर की नियुक्ति हुई है। उनका प्रयास होना चाहिए कि शहर का सर्वांगीण विकास कैसे हो। आपकी सूझबूझ और आपके अनुभव के आधार पर राज्य के शहरों को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आप ईमानदारी से कम करें तथा बेहतर कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। आप राज्य के विकास में बेहतर कार्य करेंगे तो सरकार आपको सम्मानित करेगी। सिर्फ यूपीएससी से ही चयनित नहीं, बल्कि जेपीएससी और जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों को भी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करने का कार्य राज्य सरकार करेगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खनन की गतिविधि अन्य राज्यों से अलग है। राज्य में माइनिंग इंस्पेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। राज्य के 24 जिला में से आधे से अधिक जिलों में खनन की गतिविधियां होती हैं। खनन कार्य अव्यवस्थित नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित तरीके से हो यह हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। खनन कार्य के विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है। निश्चित रूप से हम लोग आने वाले समय में खनन कार्य सिस्टमैटिक ढंग से करें, जिससे यहां के जान-माल को खतरा न हो तथा खनिज संपदाओं का लाभ राज्यवासियों को मिल सके।

हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य- सीएम हेमंत सोरेन

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि झारखंड एक पहाड़ी क्षेत्र है। यहां का भौगोलिक बनावट बिल्कुल अलग है। मेरा इस बात पर जोर रहा है कि हर खेत तक पानी पहुंचाई जाए। राज्य सरकार नई तकनीक और नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन इसकी गति को और बढ़ाना होगा। तभी हम सभी खेतों में पानी पहुंचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हर एक खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा, तभी राज्य से पलायन भी रुकेगा। राज्य सरकार खेती-कृषि के माध्यम से यहां के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर निरंतर प्रयासरत है।

सुव्यवस्थित तरीके से हो शहरों का विकास- सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों, लाइट इंस्पेक्टर तथा पाइप लाइन इंस्पेक्टरों से कहा कि आए दिन सड़क बनता है और सड़क बनने के क्रम में पानी सप्लाई लाइन की पाइपें फट जाती हैं। सड़कों पर पाइपलाइन फटने से हजारों गैलन पानी बेवजह बर्बाद हो जाता है। आवागमन भी बाधित होता है। विभिन्न अखबारों तथा सोशल साइट्स के माध्यम से सरकार को खरी-खोटी सुननी भी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि शहरों में स्ट्रीट लाइट भी जलती- बुझती रहती हैं। कई स्ट्रीट लाइटों में विशेष आयोजनों पर लरियां बांध दी जाती हैं। शहरों में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य प्रकाश व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना आपकी जिम्मेदारी है। इन सभी चीजों पर एक बेहतर प्लान के साथ कार्य करें ताकि आम जनों को परेशानियों से निजात दिलाया जा सके। आशा करते हैं कि आप इन सब चीजों को बेहतर ढंग से देखते हुए बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी से उम्मीद करते हैं कि आप राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपक बिरुआ, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...