रोहतास पुलिस ने Double Murder कांड का कर लिया उद्भेदन, ये था मामला..

रोहतास: रोहतास पुलिस ने बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि बीते 18 जुलाई की सुबह बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के धारूपुर गांव के करियावा बाल स्थित नहर के समीप दो युवकों का शव बरामद हुआ था। दोनों की हत्या गोली मार कर की गई थी, साथ ही शवों की पहचान भी नहीं हो सकी थी।

बाद में दोनों मृतकों की पहचान बक्सर के मनपा गांव निवासी विनय कुमार और सेमरी थाना क्षेत्र के खरहा टांड गांव निवासी हिमांशु कुमार के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि शव बरामद होने के बाद एसपी विनीत कुमार ने एक विशेष टीम गठित की थी। गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदिग्धों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने आपसी दुश्मनी में हत्या की बात बताई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ़ विकास पंडित, चंदन कुमार और विकास कुमार के रूप में की गई। तीनो आरोपी बिक्रमगंज के रहने वाले हैं। पुलिस तीनो के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Banka में पति पत्नी में हुआ विवाद तो पति ने…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Double Murder Double Murder Double Murder

Double Murder

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...