Dhanbad : पुलिस की पाठशाला से रुबरु हुए छात्र…

Dhanbad : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोविंदपुर थाना अंतर्गत धनबाद पब्लिक स्कूल एवं अपर्णा पब्लिक स्कूल में जन जागरूकता अभियान पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद यातायात डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती और थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद शामिल हुए।

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएसपी शंकर कामती ने बच्चों को नए कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में कामयाब होने के गुर सिखाये और देश व समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

Dhanbad : ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों से इसको पालन करने की अपील की। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपने परिजनों के साथ-साथ पड़ोसिंयों को भी प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें- Ranchi हुआ पानी-पानी, रास्ते के ऊपर तो घरों के अंदर बारिश ने मचाई तबाही… 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों को इससे बचाव से सम्बंधित तकनिकी जानकारी साझा की। उन्होंने साइबर ठगी और इससे जुड़े अन्य अपराध के बारे में आगाह करते हुए बच्चों को अनावश्यक इंटरनेट के इस्तेमाल ना के बराबर करने को कहा।

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...