Nalanda के किसान स्वतंत्रता दिवस के होंगे मुख्य अतिथि

नालंदा : एक ओर जहां देश स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ की तैयारियों में जुटा है। वहीं नालंदा के एक किसान ने इतिहास रच दिया है। सोहडीह के प्रगतिशील किसान राकेश कुमार को इस साल दिल्ली के लालकिले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘विशेष अतिथि’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह नालंदा के लिए गौरव का क्षण है।

राकेश कुमार एक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने खेती को एक कला का रूप दिया है। आलू उत्पादन में उनका नाम प्रदेश में चर्चित है। इतना ही नहीं, उन्होंने जिले में सबसे पहले जैविक खेती की शुरुआत की। आज वे शेरे बिहार सोहडीह कृषक समूह के अध्यक्ष हैं। उनका जोश और कृषि के प्रति समर्पण ही है कि उनके प्रयासों से सोहडीह में दो साल पहले पहली बार साल भर फूलगोभी की खेती संभव हुई। आज जिले के कई किसान उनकी राह पर चल रहे हैं।

केंद्र सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों को विशेष महत्व दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए किसानों को लाल किले पर आमंत्रित किया गया है। इन किसानों का चयन कठोर मानकों पर किया गया है। जिन किसानों को यह सम्मान मिला है, वे पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और कृषि के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन आदि क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

राकेश कुमार की पत्नी सुषमा कुमारी उनके साथ इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। बिहार के अन्य किसानों ने भी राकेश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। राकेश कुमार कहते हैं कि किसानों को राष्ट्रीय पर्व पर बुलाना यह एक अच्छी पहल है। इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा और अच्छे ढंग एवं नई तकनीक से खेती करेंगे। हमारी सरकार से आग्रह है कि जो किसान अलग और बेहतर तकनीक से खेती कर रहे हैं। उन्हें ऐसे मौको पर बुलाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करें। आने जाने और रहने का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। इसके साथ ही दिल्ली भी घुमाया जाएगा। प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट तक उनलोगों से बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि राकेश कुमार का यह सम्मान अन्य किसानों को भी प्रेरित करेगा और वे भी कृषि के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करेंगे।

यह भी पढ़े : नदी में घटने लगा जलस्तर, गांव और खेतों से तेजी से निकल रहा पानी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...