देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है BJP – शकील अहमद

पटना : बिहार में कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद खान वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के अधिकारों में संशोधन बिल लाने को लेकर उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी शांत माहौल नहीं देखना चाहती है। जदयू हो या रामविलास पासवान की पार्टी या जीतनराम मांझी सभी लोग चुप हैं। सभी लोग सेकुलर खुद को बताते हैं। वक्फ का मतलब दान होता है। अल्पसंख्यक पुरखों के दान की जमीन को बीजेपी हड़पना चाहती है। वक्फ के द्वारा दान किए गए जमीन से कई सामाजिक काम चलाते हैं।

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के सामाजिक सहायता के कार्य को संशोधन कर रोकना चाहती है। अल्पसंख्यक समाज को बेइज्जत करने का काम बीजेपी कर रही है। देश में महंगाई, गरीबी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने को लेकर बिल नहीं लाना है। देश में शांति का माहौल बिगड़े ऐसे मुद्दों पर विवाद पैदा करना ही सिर्फ बीजेपी का काम है। अल्पसंख्यकों के साथ जो माहौल हो रहा है उनसे सवाल अल्पसंख्यक समाज पूछ रहा है। जो अल्पसंख्यकों और संविधान को बचाने का दम भरते हैं। इस बिल का विरोध विपक्ष पूर्ण जोर तरीके से करेगा और केंद्र का समर्थन नहीं करेगा।

प्रशांत किशोर का बयान बिहार में 2025 में तीसरे मोर्चे के रूप में उनकी पार्टी लोगों को विकल्प देगी। शकील अहमद खान ने कहा कि प्रशांत किशोर आंकड़ों की बाजीगरी राजनीतिक दलों के साथ चुनाव में करते हैं। प्रशांत को इस बात का विश्वास है कि उनके कारण पटिया जीती है अब वह खुद चुनाव में जा रहे हैं। मगर कई राज्यों में उनके सुझाव के कारण पाटिया हार गई थी। राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम है। प्रशांत पर जनता क्यों भरोसा करें क्या उनके कार्य योजना है। सिर्फ आरोप लगाकर लोगों के बीच बात करने से चुनाव नहीं जीतेंगे। प्रशांत किशोर से बहुत बड़े बड़े लोग चुनाव में आए और चले गए। चुनाव में आए प्रशांत उसके बाद उन्हें पता चलेगा। प्रशांत कोई बिहार की राजनीति में तोप चलाने का काम नहीं किया है जनता जिन्हें पसंद कर ले। अल्पसंख्यक समाज, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समाज से जुड़े हुए कई विषयों पर प्रशांत किशोर का अपना स्टैंड क्लियर करना होगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी की केंद्र पर तंज, कहा- देश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है BJP

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...