घर के बाहर टहल रहे अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ले में घर के बाहर टहल रहे एक अधेड़ को अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मार दी गई। मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मुहल्ले के निवासी 55 वर्षीय हरेराम कुशवाहा उर्फ मलाई सिंह मकान से मिलने वाले किराए से जीविकोपार्जन करते थे। सोमवार की रात्रि तकरीबन 10:15 बजे में मुहल्ले में बिजली गुल हुई थी। इसी बीच वह अपने दूसरे घर से इस घर पर आए हुए थे और बाहर ही खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनको गोली मार दी गई।

आपको बता दें कि मृतक की गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी मनीष कुमार, सदर एसडीपीओ धीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़े : बेटी पैदा होने पर नाराज ससुरालवालों ने विवाहिता से कर दी दहेज की मांग, नहीं देने पर जबरन पिलाया जहर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...