पुलिस ने Inter District लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार समेत…

गया: गया पुलिस लूट पाट करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैl पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूट के 30 हजार 500 रूपये, सोने का लॉकेट और लूटपाट की घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ ही दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद किया हैl

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अंतरजिला लूटपाट गिरोह के इन सदस्यों ने गया के बेलागंज, जहानाबाद और पटना में पिछले एक महीने में लूटपाट की घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ा दी थीl पुलिस लगातार इन लुटेरों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई थी इसी बीच सूचना मिली कि कुछ बदमाश बेलागंज थाना क्षेत्र में छुप कर रह रहे हैंl

सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलागंज के बेला बाजपुर गांव में छापेमारी की और गिरोह के मुख्य सरगना बिट्टू कुमार उर्फ़ संतन कुमार और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लियाl पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यहां कमरा किराया पर लेकर रहते हैं, और रेकी करते हैंl पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों सोनू कुमार उर्फ़ विकास कुमार और गौतम कुमार को भी गिरफ्तार कर लियाl पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूट का 30 हजार पांच सौ रुपया, सोना का लॉकेट, दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और लूटपाट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया हैl

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jehanabad में एक और हादसा, 1 का शव बरामद

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Inter District Inter District Inter District

Inter District

Saffrn

Trending News

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img