Advertisment

वाहनों के Registration Fee में कमी से बिहार के लोगों को होगा फायदा- शीला मंडल

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक में वाहन रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी की गई है। रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी को लेकर बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि रजिस्ट्रेशन फी अधिक होने की वजह से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था और इस वजह से लोग दूसरे राज्यों में जा कर वाहन खरीदते थे। जिसकी वजह से राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

अब वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी के बाद मिनी बस और मोटर कैब का रजिस्ट्रेशन शुल्क 23 हजार 650 रूपये था जो अब मोटर कैब के लिए चार हजार एक सौ पचास रूपये कर दिया गया है जबकि मिनी बस के लिए सात हजार एक सौ पचास रूपये कर दिया गया है। आम जनों को ध्यान में रखते हुए हमारे नेता नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों एवं गरीब गुरबों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी की गई है।

शीला मंडल ने कहा कि परिवहन विभाग आम जनता के बारे में सोचता है, रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी होने से अब बिहार में गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और लोग आत्मनिर्भर होंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क कम होने से किसानों और व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। इससे राज्य सरकार को राजस्व की भी अधिक प्राप्ति होगी। निकट भविष्य में भी इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन शुल्क घटने से अब बाहर के लोग भी बिहार में आ कर बिहार में गाड़ी खरीदेंगे। वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर आरोपों पर कहा कि विपक्ष का काम ही बोलना है, उनको चिंतन करना होगा कि पहले के बिहार और अब के बिहार में कितना अंतर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     RJD का आरोप, BJP पिछले दरवाजे से खत्म करना चाह रही है आरक्षण

पटना से अविनाश सिंह से रिपोर्ट

Registration Fee Registration Fee Registration Fee

Registration Fee

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...