पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अंतर्राष्ट्रीय बैंक डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़

पटना : पटना पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पटना एसपी पश्चिम अभिनव धीमान ने खुलासा किया। अंतर्राष्ट्रीय बैंक डकैती गिरोह का भंडाफोड़ किया। सात लूट और तीन हत्या करने वाले कुख्यात अपराधियों का खुलासा किया। शेखपुरा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। संतोष यादव उर्फ बकरियां मुख्य सरगना समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संतोष यादव (दानापुर), पिंटू (दानापुर) और सुमित (सीतामढ़ी) की गिरफ्तारी हुई है।

आपको बता दें कि एक पिस्टल, लूट के 47 हजार कैश, दो देशी पिस्तौल, 15 गोली, पांच मोबाइल और छह लूट के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। मुख्य सरकाना संतोष पश्चिम बंगाल के वर्तमान में जेल में बंद था। शेखपुरा में महिंद्रा फाइनेंस में लूट हुई थी। छह मार्च को बिहटा में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लूट की गई थी। 11 जून को मुजफ्फरपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लूट हुई थी। 15 जून को एक्सिस बैंक बिहटा में लूट हुई थी। 21 जून को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस धनरूआ में लूट की वारदात हुई थी। वहीं पांच अगस्त को दुल्हिन बाजार में पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना सामने आई थी। इसके साथ ही तीन हत्या दीघा और फुलवारी में की गई थी।

यह भी पढ़े : बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पटना पुलिस में चलाया विशेष अभियान

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...