जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह नहीं बचेगा – जयंत राज

पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार के मुख्य आयकर आयुक्त को 10 लाख रिश्वत के साथ पकड़ा गया। इस सवाल पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा। जो भी इस तरीके का गतिविधि में शामिल रहेगा उसे पर कार्रवाई होगी और वह बचेंगे नहीं। सरकार का निश्चय है जो भी गड़बड़ी करेंगे वह पकड़े जाएंगे और उन पर कार्रवाई होगी।

तेजस्वी यादव द्वारा लगातार सीएम नीतीश कुमार को थके हुए मुख्यमंत्री बताए जाने पर मंत्री जयंत कुमार ने कहा कि जब तेजस्वी यादव हमलोग के साथ रहते हैं तो उनको नीतीश कुमार बहुत अच्छे लगते थे। विपक्ष में जाने के बाद तेजस्वी यादव को बेचैनी होने लगती है। तेजस्वी जिनके बारे में बोलते हैं कि थके हुए हैं वह व्यक्ति हर दिन किसी न किसी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने निकलते हैं। तेजस्वी यादव को बोलने का अधिकार नहीं है जब सत्र चल रहा था तो वह गायब थे।

यह भी देखें :

बिहार में अपराध को लेकर विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा मंत्री जयंत राज ने कहा कि नीतीश कुमार की राज्य में कोई भी अपराधी घटना कर कर नहीं बच सकता है। नीतीश कुमार क्राइम से समझौता नहीं करते हैं। सोशल मीडिया के कारण आज सभी को पता चल जाता है लेकिन अपराध का सेंसेक्स जो है उसमें हम लोग काफी निचे हैं।

अररिया में युवक के साथ जो भी किया है उसे सजा मिलेगी – जयंत राज

अररिया में हुए युवक के साथ अमानवीय घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज का बयान आया है। तेजस्वी यादव द्वारा कहा गया कि बिहार में अब राक्षस राज स्थापित हो गया है। मंत्री जयंत राज ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस घटना को अंजाम दिए है उसको जरूर सजा मिलेगी। बिहार में सीएम नीतीश कुमार का राज है कोई भी घटना करने वाला बच नहीं सकता है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा होगी।

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मंत्री जयंत राज ने कहा कि ये तेजस्वी यादव का सरकार नहीं है जो घटना करके सीएम हाउस एक अन्ने मार्ग में जमा हो जाएंगे। तेजस्वी को लगता है की लालू यादव के राज में जो होता था वहीं अब होगा आज ये संभव नहीं है। नीतिश कुमार के राज में कोई घटना करके सीएम हाउस नहीं आ सकता है। नीतीश का राज्य में जो भी ये घटना को अंजाम दिया है वो जेल के भीतर जाएंगे।

यह भी पढ़े : शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मंत्री ने कहा- काफी उदारता से लिया गया है यह निर्णय

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...