Breaking : चंपाई सोरेन से मिलने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा और अमर बाउरी, बीजेपी में…

Breaking 

Ranchi : बीजेपी नेता चंपाई सोरेन से मिलने के लिए झारखंड चुनाव सह प्रभारी सह असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा उनके आवास पहुंचे। रांची के मोराबादी स्थित चंपई सोरेन के आवास पर हिमंता बिस्वा सरमा के साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा का चंपाई के साथ यह पहली मुलाकात है।

Breaking : कल ही चंपाई सोरेन ने अपने बेटे बाबूलाल सोरेन बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि कल ही चंपाई सोरेन ने अपने बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ जेएमएम छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया है। चंपाई ने कहा कि दिल्ली तक जो मेरा सफर रहा मैने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पीछे जासूस लगाया जाएगा। जो आदमी कई आंदोलन किया है उस व्यक्ति के पीछे जासूसी करने के लिए भेजा है। मेरे पीछे जासूस भेजा गया यह जांच का विषय है और उसके बाद हम ज्यादा मजबूत हो गए।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएमएम को एक और बड़ा झटका, आज बीजेपी में शामिल होंगे लोबिन हेंब्रम…. 

उस दिन ही मैने बीजेपी ज्वाइन करने का सोचा। दो राष्ट्रीय पार्टी है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लेकिन सबसे ज्यादा किसी ने काम किया तो वह है भारतीय जनता पार्टी। झारखंड आंदोलन के समय सबसे ज्यादा गोलीकांड कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस ने आदिवासियों पर गोली चलाया है।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कई गांवों का तबाह किया

यदि संथाल, कोल्हान और झारखंड को बचाना है तो बीजेपी में जाकर बचाया जा सकता है। पीएम मोदी और अमित शाह के ऊपर मेरे विश्वास ने बीजेपी ज्वाइन कराया है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कई गांवो का सफाया कर दिया है। संथाल में एक-एक गांव मिटता जा रहा है। तीर के नोक पर संथाल परगना बना है आज वह संथाल बांग्लादेशियों के हाथ में है।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी में शामिल होते ही चंपाई सोरेन का बड़ा बयान-संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे और…

हमारे पूर्वजों ने जो संथाल बनाया था वह संथाल परगना अब नहीं रहा। हम उस खून का बूंद है जिसने कभी हार मानना नहीं सीखा। बीजेपी में शामिल हुए हैं संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे। मैंने हमेशा से संघर्ष भरी जिंदगी जी है। मैं किसी के आगे नहीं झुकेगा। मैं किसी भी कीमत पर आदिवासियों पर अत्याचार सहन नहीं करुंगा।

 

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...