नालंदा में RJD का धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कहा ‘तेजस्वी यादव ने…’

नालंदा: राष्ट्रीय जनता दल आज पूरे बिहार में आरक्षण और पूरे देश में जातीय गणना की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में नालंदा में भी राजद के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आज पूरे राज्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के मार्गदर्शन एवं युथ आइकॉन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

धरना का उद्देश्य जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदार सुनिश्चित करना है। हमारे नेता लालू यादव वर्ष 2014 से देश में जातिगत गणना की मांग कर रहे हैं। राज्य में जब 17 महीने के लिए हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी यादव ने जातीय गणना करवा कर पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित, अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 65 प्रतिशत किया था। साजिश के तहत जदयू और भाजपा के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरक्षण को रद्द करवा दिया।

राजद नेता तेजस्वी यादव कई महीनों से बढ़ाए गए आरक्षण को नौंवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसका संज्ञान नहीं ले रही। आज हमलोग जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांग राष्ट्रपति तक ज्ञापन के जरिया सौंपेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव हुमायूं अख्तर तारिक ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है, अपराधी मस्त है, प्रतिदिन राज्य में अपराध बढ़ रहा है।

पुलिस प्रशासन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इक़बाल खत्म हो गया। जो काम डबल इंजन की सरकार पिछले 17 वर्षों में नहीं कर सकी वह काम तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में कर दिखाया। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक पप्पू खान, सुनील साव, अनिल महाराज, मनोज यादव, दीपक कुमार, अनिल अकेला, रामाशीष चौधरी, निधि शर्मा, बलराम मिस्त्री, फारूक आजम, पवन यादव, रामजन्म यादव, अरुणेश यादव, मंटूयादव, विनोद प्रसाद, अनमोल कुमार, शेखर कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Banka में डूबा किशोर, मौत से परिजनों में मातम

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img