पटना : आरक्षण के मुद्दों को लेकर विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव धरना प्रदर्शन करेंगे। तेजस्वी पटना में धरना पर बैठेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार थी हम लोगों ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए 65 फीसदी आरक्षण का सीमा बढ़ाया था। हम शुरू से कहते आ रहे हैं जो आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था उसको शेड्यूल लाइन में डाला जाए। भाजपा शुरू से ही आरक्षण विरोधी है। इस कारण से ही इसे नवीं अनुसूची में नहीं डाला गया। सीएम नीतीश कुमार आज पावरफुल भूमिका में है, फिर भी इन सभी मुद्दों पर चुप रहते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने अपना पक्ष मजबूती से सुप्रीम कोर्ट में नहीं रखा, इसलिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएं और अपना पक्ष रखें। पूरा मामला सीजीआई के बेंच पर चला गया है। इसलिए पूरे बिहार में एक तारीख को हम लोगों ने धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम खुद एक तारीख को पार्टी कार्यालय में धरना प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे।
यह भी देखें :
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने नमाज ब्रेक करने का ऐलान कर दिया है। इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरीके का फैसला लेते हैं। भाजपा वाले मुसलमान को तंग करना चाहते हैं उनको अपना सॉफ्ट टारगेट बनाते हैं। इस देश में संविधान के अनुसार सभी धर्म का एक सामान्यता है। आजादी की लड़ाई में मुसलमानों का अहम भूमिका है। तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई मां के लाल में दम नहीं है हम लोगों के रहते हुए मुसलमान से उनका अधिकार छीन ले।
यह भी पढ़े : आरक्षण को लेकर धरने पर बैठेंगे राजद के नेता, पटना में तेजस्वी
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















