Advertisement
Advertisement

BJP नेता पर जघन्य कृत्य का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

गया: गया में भाजपा नेता पर एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में कार्रवाई करते हुए गया महिला थाना की पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी भाजपा नेता पूर्व विधायक कालीराम के पुत्र नरेश तुरी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता ने मानसिक रुप से कमजोर एक लड़की को बहला का उसके साथ घिनौना काम किया और उसका फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा में प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर कई पदों पर रह चुके हैं। उनके ऊपर वर्ष 2023 में भी एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा था और वह जेल गए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Collectorate Gate पर एक साथ 10 महिलाओं ने की सामूहिक आत्मदाह की कोशिश

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

BJP BJP

BJP

Commercial Advertisment

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 से 4 डिग्री...

 झारखंड में शनिवार से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। रांची समेत कई जिलों में कोहरा छाने और 9 से 11 नवंबर तक...

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार