Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

बुलेट ट्रेन परियोजना पर बोले तेजस्वी, कहा- सरकार संज्ञाहीन, अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई

पटना : राबड़ी आवास से निकलने से पहले बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया से रूबरू हुए। तेजस्वी ने बुलेट ट्रेन परियोजना और राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध की घटनाओं पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है, जबकि हम लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं। तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सृजन घोटाले में शामिल लोगों के बारे में भी विचार किया जाना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था और बुलेट ट्रेन परियोजना पर जोरदार तरीके से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि कहां-कहां घटनाएं हुई हैं, लेकिन सरकार कहीं कोई संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कई बार वे खुद उन इलाकों में गए हैं जहां अपराध की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। तेजस्वी यादव ने जोर देते हुए कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि कई बार हम लोगों ने सृजन घोटाले के बारे में भी बताया है और कौन लोग इसमें शामिल थे, उस पर भी विचार किया जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर भी चिंतन करने की बात कही, साथ ही सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जाएगी, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।

यह भी पढ़े : राबड़ी आवास पर नहीं प्रदेश कार्यालय में लालू की अध्यक्षता में होगी RJD की बड़ी बैठक

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...