कस्टम विभाग की टीम ने स्क्रैप बैटरी के साथ ट्रक को किया जब्त

मोतिहारी : कस्टम विभाग की टीम ने एक करोड़ रुपए के स्क्रैप बैटरी के साथ ट्रक को जब्त किया। कस्टम विभाग की टीम ने माेतिहारी के पिपराकाेठी में गुप्त सूचना के आधार पर दाे ठिकानाें पर छापेमारी कर करीब एक कराेड़ का विदेशी स्क्रैप बैट्री जब्त किया है। विदेशी स्क्रैप बैट्री की खेप दाे ट्रकाें से नेपाल की सीमा के पास मधुबनी से फैजाबाद और दूसरा ट्रक बेगूसराय से जालंधर पंजाब ले जाया रहा था।

आपको बता दें कि कस्टम की टीम ने दाेनाें ट्रकाें काे जब्त कर लिया। विदेशी स्क्रैप बैट्री काे भारतीय स्क्रैप बैट्री के साथ छिपाकर बिना किसी वैध कागज के लाया जा रहा था। कस्टम विभाग के सहायक उपायुक्त विनोद कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह में कई बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं इस बार टीम ने एक करोड़ रुपए के स्क्रैप बैटरी और ट्रक को जब्त किया है।

यह भी पढ़े : छह महीने कार्य करने के उपरांत सेवा से मुक्त हुए कई अतिथि शिक्षक, अभी तक नहीं मिला वेतन’

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...