प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा : 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, ग्रामीण विकास कार्यक्रम, और भव्य रोड शो

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर  को जमशेदपुर का दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो देशभर में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देगी।

इसके बाद पीएम मोदी ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे झारखंड और देशभर के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की आवासीय योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा –

प्रधानमंत्री का दौरा यहीं समाप्त नहीं होगा। वे विष्णुपुर स्थित वोल्टास गोल चक्कर से लेकर गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे, जहां वे जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। रोड शो के बाद गोपाल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, और मैदान के चारों ओर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा :

जमशेदपुर जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। 16 सितंबर तक सुरक्षा कारणों से 27 शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है, जहां जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों, 115 इंस्पेक्टर, 650 सब-इंस्पेक्टर, और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और बीडीडीएस की टीमों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को ही टाटानगर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। वे स्टेशन और आसपास के इलाकों का दौरा करेंगे और टाटानगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। जमशेदपुर के भाजपा और जिला प्रशासन की टीम प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई है।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...