Advertisment

बिहटा में NIT छात्रा ने की आत्महत्या, पटना के छात्रों ने जमकर काटा बवाल

पटना : बिहटा में एनआईटी की छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद शुक्रवार की रात पटना में एनआईटी केंपस में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। देर रात शुरू हुआ यह हंगामा और बवाल काफी देर तक जारी रहा। आंध्र प्रदेश की रहने वाली पल्लवी रेडी सेकंड सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस फैकल्टी की छात्रा थी। उसकी आत्महत्या की खबर जैसे ही पटना स्थित एनआईटी केंपस में पहुंची काफी संख्या में छात्र जुट गए और घटना के विरोध में जमकर बवाल काटा। छात्र लगातार वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे थे। उन्होंने निदेशक के आवास का घेराव कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस टीम देर रात एनआईटी केंपस में पहुंच गई लेकिन छात्र नित केंपस में धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी सिटी एसपी वेस्ट आरएस शरत ने दी। हाथ में तख्ती लेकर छात्र एनआइटी गेट पर बैठ गए और नारेबाजी की।

आत्महत्या का कारण पता चल नहीं सका

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन देर रात तक वे धरने पर डटे रहे। आत्महत्या का कारण पता चल नहीं सका है। हादसे के बाद से एनआइटी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। एनआइटी में द्वितीय वर्ष की छात्रा पल्लवी रेड्डी हैदराबाद के आनंदपुरा की रहने वाली थी। दो महीने पहले उसे बिहटा स्थित निर्माणाधीन परिसर के छात्रावास में शिफ्ट किया गया था। छात्रों का आरोप है क‍ि पर्याप्‍त सुविधाएं न होने के बावजूद छात्राओं को हास्‍टल में श‍िफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पटना पुलिस में चलाया विशेष अभियान

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...