Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

मंत्री दिलीप ने कहा- ब्रिज गिरने का हो सकता है बहुत सारा कारण

पटना : बिहार में ब्रिज गिरने से उठ रहे सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रिज गिरने का बहुत सारा कारण हो सकता है। गंगा में तेज बहाव के चलते भी ब्रिज गिर जा रहे हैं। क्वालिटी में फर्क हो सकता है। पहले विभाग इस बात को देखेगी कि टेक्निकल फॉल्ट है या बाढ़ के आपदा का मामला है। पहले जांच हो जाने दीजिए फिर इस मामले पर हम बात करेंगे।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष का काम है आइना दिखाना। जो अच्छा विपक्ष होता है वह सरकार को आईना दिखाने का काम करता है। हम भी जब विपक्ष में थे और प्रदेश में कोई घटना होती थी तो हम भी आईना दिखाते थे। विपक्ष का काम है आइना दिखाना सुझाव देना। सरकार का काम है उस आइना को देखकर सुझाव को मानकर जो अच्छा हो उसे धरातल पर उतरना।

यह भी देखें :

सीएम नीतीश कुमार के द्वारा पुनौरा धाम में माता सीता का मंदिर निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना उसी तरह उनकी इच्छा है सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता सीता का मंदिर बने। वहां पर एक उनका कैंपस हो जो मुख्यमंत्री ने 50 एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश भी दिया है। पूरे देश और दुनिया में भगवान राम और माता सीता का भव्य मंदिर बने। उन्होंने वंदे भारत की मांग की है, सिक्स लाइन रोड की मांग की है जिससे कि अयोध्या के लोग माता सीता का दर्शन कर सके। बिहार की बहुत बड़ा टूरिज्म सेंटर भी मिलेगा और बहुत बड़ा आस्था का केंद्र भी बनेगा।

यह भी पढ़े : किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा जमीन सर्वे का काम – दिलीप जायसवाल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...