बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का झारखंड पर असर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रांची: भारी बारिश की चेतावनी – बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर एक बार फिर झारखंड पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 और 26 सितंबर को राज्यभर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी :

25 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की भी आशंका है।

26 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, खूंटी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। रांची में 30 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश बहरागोड़ा में दर्ज की गई है।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...