Dhanbad : चोरी की बाइक और देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद में क्राइम दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन चोरी, डकैती, लूट, छिनतई जैसे गंभीर आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी दौरान निरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की बाइक हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक व्यक्ति नाबालिक बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड में एक से लेक सेलोब्रिटी मन गिरे लाइग हंय, बाद में ढिबरी बाइर के खोजलो भी नै मिलबैं… 

Dhanbad : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

धनबाद के निरसा नया थाना परिसर में निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाइक चोरी कि घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस निरंतर प्रयासरत है इसी को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर निरसा पुलिस ने बीते रात चोरी के दो बाइक के साथ निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठाक्यारी निवासी अमन रविदास को पकड़ा।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने अपने गिरोह के साथ मिलकर JSSC CGL का पेपर बेच दिया-बाबूलाल का बड़ा आरोप…

हिरासत में लेने के पश्चात जब अमन रविदास का मोबाइल पुलिस ने खगाला तो पुलिस को अमन के मोबाइल से एक देसी कट्टा एवं कारतूस के फोटो भी मिले एवं कुछ व्यक्तियों का नाम भी सामने आया। इसके बाद अमन रविदास के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा एक जिन्दा कारतूस एवं एक नाबालिक को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस अन्य लोगों की तलाश में लगी हुई है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...