Giridih से एक लाख का कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, बड़ी घटना को…

Giridih : प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के एक लाख के इनामी एक नक्सली को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। इस बात की जानकारी पपरवाटांड़ स्थित पुलिस ऑफिस में एसपी डॉ बिमल कुमार प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के एक लाख रूपया के ईनामी नक्सली लक्ष्मण राय पीरटांड थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव में आया हुआ है।

ये भी पढ़ें- Breaking : JMM का मतलब ‘जमकर मलाई मारो’, बीजेपी की सरकार बननी तय-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह… 

Giridih : बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था नक्सली

नक्सली वहां पर संगठन का मिटिंग कर शहीद सप्ताह के दौरान दहशत फैलाने, लेवी वसूलने, लोक शांति भंग करने, सरकारी विकास कार्यों को अवरोध करने तथा विध्वंसक कार्रवाई करने की योजना बनाया जा रहा है। इसी सूचना पर एसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम गठित कर सीआरपीएफ के सहयोग से टीम लेढ़वा गांव के जंगल में पहुंची फिर योजना के अनुसार अलग-अलग भागो में बंटकर उक्त जंगल की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ने लगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : उद्योगपतियों ने किसानों का पैसा लूटा है-सीएम हेमंत सोरेन का केन्द्र सरकार पर बड़ा वार… 

वहीं इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से जंगल की ओर भागने लगा जिसके हाथ में एक हथियार था। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा तुरंत पोजिशन लिया गया एवं घेराबंदी करते हुए उक्त भागते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गयाऔर उसके पास मौजूद हथियार को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली पीरटांड के लेढ़वा का रहने वाला लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय उर्फ रमी है। मिली जानकारी केअनुसार गिरफ्तार नक्सली का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जिसके खिलाफ पीरटांड, मधुबन, बिरनी, बगोदर, निमियाघाट, डुमरी और मुफस्सिल थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हथियार सहित कई सामान हुए बरामद

गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी दस्ता का एक सक्रिय ईनामी नक्सली है। वहीं पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर लकड़ी एवं लोहे का बना 12 बोर का दो राइफल, 303 बोर का एक राइफल, . 7.62 बोर का 1418 जिन्दा कारतूस, एक 12 बोर का रायफल का गोली, एक एचपी कम्पनी का कलर प्रिन्टर और एक ब्लैक एण्ड व्हाईट प्रिन्टर, एक सफेद रंग का एचपी कम्पनी का स्केनर, एक स्टेपलाईजर, एक सीगेट कम्पनी का 500 GB का हार्डडिस्क, एक सोनी कम्पनी का आईपोड, एक ग्रे रंग का सफायर कम्पनी का इन्वर्टर, एक लैपटॉप चार्जर, एक काला रंग का वायरलेस चार्जर, दो बंडल प्लास्टिक रस्सा, आठ एयरफोन, एक पंचिंग मशीन, एक नोकिया मोबाईल, चार मोबाईल चार्जर, एक वोल्टीमीटर, दो स्क्रू ड्राईवर, एक वायर कटर, चार कलम, एक स्टील प्लेट, दो सेट काला रंग का वर्दी, एक गोली रखने वाला कैमोप्लाईज पाउच, एक काला रंग का कैमोप्लाईज वर्दी का बेल्ट, एक काला रंग का पिठु बैग, एक काला रंग का लैपटॉप बैग, चार क्षतिग्रस्त स्थिति में नक्सल साहित्य, एक काला रंग का टेबुल लैम्प बरामद किया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

 

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...